रोजगार मेले में पहुंचे कलेक्टर ने युवाओं का बढ़ाया उत्साह
क्वालिफिकेशन और संस्थानों की डिमांड के अनुरूप युवाओं को रोजगार के लिए किया जायेगा तैयार : कलेक्टर श्सोमेश मिश्रा
मॉक इंटरव्यू से निखरेगा युवाओं का आत्मविश्वास, सीवी बनाने से लेकर इंटरव्यू तक युवाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग
रोजगार मेले में पहुंचे कलेक्टर ने युवाओं का बढ़ाया उत्साह
141 युवाओं का हुआ चयन, 265 को मिला कैरियर मार्गदर्शन
संतराम निशरेले प्रधान संपादक
एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम/19,अगस्त,2026/ बु
उन्होंने कहा कि जल्द ही विकासखंड स्तर पर रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अधिक से अधिक युवा अपना पंजीयन कराएं। युवाओं को बेहतर रोजगार के लिए सीवी बनाने, इंटरव्यू देने और मॉक इंटरव्यू की विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी। कंपनियों की आवश्यकता के अनुरूप युवाओं को तैयार किया जाएगा, ताकि उन्हें उनकी स्किल और योग्यता के अनुसार रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। कलेक्टर ने कहा कि शीघ्र ही जिले में एक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि रोजगार मेले में चयनित युवाओं को ऑन द स्पॉट ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त हो सके। उन्होंने आईटीआई के प्राचार्य को रोजगार मेले की तैयारियां अभी से प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के बाद युवाओं के लिए कंपनियों में आगे बढ़ने के अवसर भी बढ़ते हैं। युवाओं को उनकी स्किल के अनुरूप निश्चित रूप से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की कंप्यूटर लैब का निरीक्षण भी किया तथा प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नर्मदापुरम में आयोजित रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मेले में कुल 300 छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर पंजीयन कराया। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 14 कंपनियों एवं 5 शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। मेले के दौरान विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को ऋण एवं सहायता का लाभ दिलाया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा 8 लाख रुपये, नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 2.50 लाख रुपये तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा 4,00,429 रुपये का ऋण वितरण कराया गया। इस प्रकार कुल 14,50,429 रुपये की ऋण राशि वितरित की गई।
रोजगार के क्षेत्र में कंपनियों द्वारा 135 छात्र-छात्राओं का प्राथमिकता स्तर पर चयन किया गया। वहीं स्वरोजगार योजनाओं के तहत 6 युवाओं को लाभान्वित किया गया। इस प्रकार रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम से कुल 141 छात्र-छात्राओं को लाभ मिला। मेले में युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन देने हेतु कैरियर काउंसलिंग भी आयोजित की गई। इसमें कुल 265 छात्र-छात्राओं को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने युवाओं को उनकी योग्यता, रुचि एवं कौशल के अनुरूप रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह, जीएम डीआईसी नवीन शुक्ला, प्लेस्मेंट अधिकारी धर्मेश तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?








