द चैम्प्स फन स्कूल, नर्मदापुरम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली उत्सव

नवंबर 5, 2026 - 21:25
 0  28
द चैम्प्स फन स्कूल, नर्मदापुरम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली उत्सव

(एसपीटी न्यूज़ संतराम निशरेले प्रधान संपादक )
द चैम्प्स फन स्कूल, नर्मदापुरम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली उत्सव

हर हृदय में राम विराजित, वे अच्छे मार्गदर्शक, हर व्यवहार में सच्चाई रखें – प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी का विद्यार्थियों को संदेश

नर्मदापुरम। द चैम्प्स फन स्कूल, नर्मदापुरम में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी एवं निदेशक श्रीमती जूही चटर्जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ख्याति गोइया के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों अवनी खंडेलवाल, अनिका चौहान, काव्या पटवा एवं पिहू मालवीय ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मंच संचालन किया। उनकी प्रभावशाली एंकरिंग ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक एवं जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रामायण पर आधारित नृत्य-नाटिका रही, जिसमें विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर उनके वनवास एवं अयोध्या वापसी तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को नृत्य और अभिनय के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

वहीं एल.के.जी. के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न पात्रों की वेशभूषा धारण कर आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रस्तुति दी। सभी बच्चे अपने-अपने पात्रों के अनुरूप तैयार होकर मंच पर आए और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चरित्र का परिचय दिया। उनकी शानदार अभिव्यक्ति और प्रस्तुति ने सभी को खूब प्रभावित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के जीवन एवं उनके आदर्शों से परिचित कराया। उन्होंने सरल शब्दों में समझाया कि हम सभी के भीतर राम अर्थात अच्छाई और सच्चाई का भाव होना चाहिए। हमें सदैव सत्य बोलना चाहिए तथा दूसरों की अच्छाइयों को महत्व देते हुए उनकी कमियों को सुधारने का प्रयास करना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को सुरक्षित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। पटाखे जलाते समय सूती कपड़े पहनने, घर के अंदर आतिशबाजी न करने तथा हमेशा बड़ों की निगरानी में ही पटाखे जलाने जैसी महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में बताया।

कार्यक्रम के अंत में सुश्री प्रियंका खत्री द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नैतिक मूल्यों और सुरक्षा के संदेश का सुंदर संगम रहा। बच्चों के उत्साह, आत्मविश्वास और सभी शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

✨ इस दीपावली, आइए हम भी प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ और प्रेम, सत्य एवं सद्भावना का प्रकाश फैलाएँ। ✨

???? इस अवसर पर प्राचार्य डॉ आशीष चटर्जी ने द चैम्प्स फन स्कूल परिवार की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SPT News प्रधान संपादक संतराम निषेरेले जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्यांण महासंध नर्मदापुरम 9407268810