क्यूआर कोड को स्कैन कर प्राप्त करे नई औद्योगिक नीतियों से उद्योगों को मिलेगा व्यापक प्रोत्साहन,अनुदान एवं निवेश सहायता

जुलाई 14, 2026 - 22:59
 0  24
क्यूआर कोड को स्कैन कर प्राप्त करे  नई औद्योगिक नीतियों से उद्योगों को मिलेगा व्यापक प्रोत्साहन,अनुदान एवं निवेश सहायता

नई औद्योगिक नीतियों से उद्योगों को मिलेगा व्यापक प्रोत्साहन,अनुदान एवं निवेश सहायता

उद्योग एवं एमएसएमई विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी अब आपकी मोबाइल स्क्रीन पर

क्यूआर कोड को स्कैन कर प्राप्त करे औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन से संबंधित जानकारी

(संतराम निशरेले प्रधान संपादक )

एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम/14,जुलाई,2026/ मध्यप्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की वृहद् श्रेणी के उद्योग एवं परियोजनाओं को सहायत प्रदान करने के लिए उद्योग संवर्धन नीति 2025, निर्यात नीति 2025, मध्यप्रदेश लॉजिस्टिक नीति 2025 तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा मध्यप्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन योजना 2025, मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति 2025, मध्यप्रदेश भूमि एवं भवन आवंटन नियम 2025 फरवरी 2025 से लागू किए गए है।

इसके अंतर्गत कोई भी इकाई उद्योग विकास अनुदान, निवेश प्रोत्साहन, सहायता अनुदान, स्टार्टअप सहायता, पेटेंट, गुणवत्ता प्रमाणन, निर्यात, दस्तावेज तैयार करने में होने वाले व्यय, निर्यात संबंधित प्रतिपूर्ति, विद्युत टैरिफ, मण्डी शुल्क प्रतिपूर्ति, इंटीग्रेटेड औद्योगिक टाउनशिप एवं लॉजिस्टिक विकास सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस हेतु औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन की उद्योगों हेतु विभिन्न योजनाओं का कम्पेडियम तैयार किया गया है।

विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु उपलब्ध क्यूआरकोड के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है, अथवा विभाग की वेबसाईट पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नर्मदापुरम में आकर भी संपर्क कर सकते है।

विभाग वेबसाईट की लिंक इस प्रकार है:-

·         औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग वेबसाईट अंतर्गत एमपीआईडीसी की लिंक

https://sws.invest.mp.gov.in/policies/Policy-Acts-Rules

·         सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन वेबसाईट की लिंक

https://mpmsme.gov.in/website/login

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SPT News प्रधान संपादक संतराम निषेरेले जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्यांण महासंध नर्मदापुरम 9407268810