नन्हे कदमों ने बिखेरी खुशियों की धुन, गुरु के सम्मान से गूंजा द चैम्प्स फन स्कूल
श्री प्रभात टाईम्स संतराम निशरेले प्रधान संपादक
5 सितंबर 2026 नर्मदापुरम
गीत, नृत्य और भावपूर्ण गुरु पूजा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
नर्मदापुरम। द चैम्प्स फन स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास, उमंग एवं सम्मानपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गीत, नृत्य और गुरु पूजा के माध्यम से समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंच संचालन एवं एंकरिंग सुश्री स्वाति कहार द्वारा किया गया। प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों ने ‘चंदा चमके चम-चम’ और ‘हुकुम का इक्का’ जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं। वहीं प्राइमरी के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में गीत प्रस्तुत कर उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा की गई गुरु पूजा रही। बच्चे अपने घर से सुंदर सजी हुई थालियाँ लेकर आए थे। उन्होंने अपने शिक्षकों का कुमकुम से तिलक किया, चावल एवं पुष्प अर्पित किए और प्रेमपूर्वक श्रीफल भेंट कर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी एवं प्रिंसिपल डॉ. आशीष चटर्जी सहित स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती रीना मालवीय
, एकेडेमिक कोऑर्डिनेटर सुश्री स्नेहा शर्मा, एडमिन ऑफिसर श्रीमती विनीता जसलानी एवं वाइस प्रिंसिपल श्रीमती काकोली रे चौहान उपस्थित रहीं।
अपने संबोधन में प्रिंसिपल डॉ. आशीष चटर्जी ने गुरु-शिष्य संबंध की महत्ता बताते हुए कहा कि गुरु विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि संस्कार, जीवन-मूल्य और सही दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती स्नेहा राजपूत एवं श्रीमती स्वाति राजपूत रहीं। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों और गुरु के प्रति उनकी भावपूर्ण श्रद्धा ने शिक्षक दिवस समारोह को यादगार बना दिया।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?








