इनरव्हील क्लब नर्मदापुरम रॉयल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न
इनरव्हील क्लब नर्मदापुरम रॉयल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न
(संतराम निश रेले प्रधान संपादक )
एसपीटी न्यूज़ चैनल नर्मदापुरम/इनरव्हील क्लब नर्मदापुरम रॉयल द्वारा जगदीशपुरा वार्ड क्रमांक 2 के क्रमांक 7, एवं वार्ड क्रमांक 5 के क्रमांक 11 मे स्थित मैनबोर्ड स्कूल प्रांगण मे नपा अध्यक्ष नीतू यादव, पार्षद नयना सोनी कि उपस्थिति मे विशेष कार्यक्रम किया गया। जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया एवं आंगनवाड़ी मे बच्चों को जरूरत एवं खेल का सामान वितरित किया गया। कार्यक्रम मे नपा अध्यक्ष नीतू यादव ने कहा कि बच्चों के लिए किये गये इस आयोजन कि जितनी तारीफ की जाए कम है आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम किये जाना चाहिए। वहीं पार्षद नयना सोनी द्वारा भी बच्चों को आगामी जीवन मे सफलता के मंत्र बताये गये। कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष ममता शर्मा, विनीति जैन, कविता करैया, रीना चौकसे, आरती पारे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन शर्मा, प्रमिला शर्मा, सहायिका मिनाक्षी पचोरी, मीरा मालवीय सहित बच्चे एवं बड़ी संख्या मे सदस्य शामिल रहे।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?








