इस गुरुवार को भक्तों को दर्शन देने नगर में निकलेंगे जगन्नाथ महाप्रभु
एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम। जगत के स्वामी अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाड़ा में विराजित भगवान जगन्नाथ महाप्रभु गुरुवार 16 जुलाई को भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के ठाकुर राजा डा आशुतोष कुमार शर्मा और पीठाधीश्वर बाबाजी प्रसाद दास ने बताया कि देव स्नान पूर्णिमा पर स्नान के बाद भगवान को ज्वर हो गया था। उसके बाद का उपचार किया गया। उसके बाद प्रभु स्वस्थ हुए। उन्होंने बुधवार को भक्तों को दर्शन दिए। इसके बाद गुरुवार को भगवान की रथ यात्रा नगर में निकलेगी।
यात्रा का मार्ग
यात्रा डोंगरवाद से आरंभ होकर रामजी बाबा संधू स्थल पहुंचेगी। यहां पूजन अर्चन के बाद यात्रा बॉस स्टैंड, सात रास्ता, न्यू जय स्तंभ चौक, हलवाई चौक, सराफा चौक, कासेरा बाजार, मोरछली चौक, इंदिरा चौक, गांधी चौक, एसएनजी स्कूल के सामने, सर्किट हाउस चौराहा, एनएमबी कॉलेज के सामने से, आनंद नगर, मीनाक्षी चौक, महिला थाना, जेल के सामने से होते हुए पटवारी कालोनी, कालिका नगर से गुंडिचा भवन स्वयंवरम गार्डन पहुंचेगी।
समिति सदस्यों ने सभी भक्तों से रथ यात्रा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?







