भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित विधायकों ने वर्ल्ड कप विजेता दुर्गा (ब्लाइंड ) को किया सम्मानित

दिसम्बर 5, 2025 - 19:04
दिसम्बर 5, 2025 - 19:06
 0  52
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित विधायकों ने वर्ल्ड कप विजेता दुर्गा  (ब्लाइंड ) को किया सम्मानित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित विधायकों ने वर्ल्ड कप विजेता दुर्गा को किया सम्मानित

एसपीटी न्यूज़ संतराम निशरेले प्रधान संपादक 
      बैतूल और भैंसदेही विधायक भेंट करेंगे 51 - 51 हजार की प्रोत्साहन राशि                  

बैतूल/- पहले  टी 20 ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम इंडिया को विश्व विजेता बनने में मुख्य भूमिका अदा करने वाली बैतूल जिले के भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के रॉक्सी ग्राम की बिटिया ब्लाइंड क्रिकेटर दुर्गा येवले को शुक्रवार को भोपाल स्थित निवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित जिले के विधायकों ने सम्मानित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित जिले के विधायकों ने बैतूल, मध्यप्रदेश सहित देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली बिटिया दुर्गा को पुष्प गुच्छ, शॉल, श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान द्वारा प्रतिभावान बिटिया दुर्गा येवले को प्रोत्साहन स्वरूप 51- 51 हजार रुपए की राशि भेंट की जाएगी ।इस दौरान भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगाबाई उईके क मौजूद रहे ।          

            

समाज के लिए प्रेरणास्रोत है दुर्गा                              

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने वर्ल्ड कप विजेता दुर्गा येवले को अपने भोपाल स्थित निवास पर सम्मानित करते हुए कहा कि बैतूल की बेटी दुर्गा ने दिव्यांगता के बावजूद अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति से ऐतिहासिक सफलता हासिल करने के साथ ही बैतूल से लेकर मध्यप्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है । आज दुर्गा येवले समाज के लिए प्रेरणास्रोत है ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओ की कमी नहीं है, जरूरत है प्रतिभाओं को आगे लाकर उन्हें सही प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री  डॉ.मोहन यादव की मध्यप्रदेश सरकार खिलाड़ियों, दिव्यांगजनों सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सतत काम  कर रही है उन्होंने वर्ल्ड कप विजेता दुर्गा येवले को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SPT News प्रधान संपादक संतराम निषेरेले जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्यांण महासंध नर्मदापुरम 9407268810