आग से खाक हुई कोल्ड्रिंक की दुकान: समाज सेवी लक्ष्मण बैस ने बढ़ाया मदद का हाथ
आग से खाक हुई कोल्ड्रिंक की दुकान: समाज सेवी लक्ष्मण बैस ने बढ़ाया मदद का हाथ
संतराम निशरेले प्रधान संपादक
नर्मदापुरम: शहर में बीती रात लगी भीषण आग ने एक गरीब दुकानदार की मेहनत की कमाई को पल भर में राख कर दिया। दुकान में रखे कोल्ड्रिंक और अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गए, जिससे दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
पीड़ित परिवार के लिए मसीहा बने समाज सेवी
तबाही और नुकसान की इस कठिन घड़ी में समाज सेवी लक्ष्मण बैस राज्यसभा संसद माया नारौलिया के साथ ने दरियादिली दिखाते हुए पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता प्रदान की। बैस का यह कदम केवल एक आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उस परिवार के लिए उम्मीद की एक किरण बनकर सामने आया है, ताकि वे अपना जीवन फिर से शुरू कर सकें और उनके घर का चूल्हा जलता रहे।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?







