प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत माखन नगर में पंजीयन शिविर आयोजित
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत माखन नगर में पंजीयन शिविर आयोजित
Santram nishrele
एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम/13,फरवरी,2026/ प्रधानमंत्री श्रमयोगी अंतर्गत माखननगर में श्रम निरीक्षक सरिता साहू की उपस्थिति में पंजीयन शिविर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखन नगर में आयोजित शिविर में आशा कार्यकर्ताओं का श्रम योगी पेंशन योजना में पंजीयन किया शिविर श्रम निरक्षक सरिता साहू स्वास्थ्य विभाग से बीसीएम सुनील परनामें वी एल ए राकेश कीर उपस्थित रहे
श्रम विभाग द्वारा बताया गया कि पंजीयन की सुविधा के लिए Narmadapuram स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में श्री हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। योजनांतर्गत पात्र असंगठित श्रमिक आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं ई-श्रम कार्ड के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं।
योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र में कार्यरत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे व्यक्तियों को मिलेगा जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से अधिक न हो, वे आयकर दाता न हों तथा National Pension System, Employees' Provident Fund Organisation अथवा Employees' State Insurance Corporation के हितग्राही न हों।
योजना में सम्मिलित होने पर आयु के अनुसार 55 रुपये से 200 रुपये तक का मासिक अंशदान निर्धारित है। हितग्राही द्वारा जमा की जाने वाली राशि के बराबर अंशदान केंद्र सरकार द्वारा भी दिया जाता है। 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात हितग्राही को 3000 रुपये प्रतिमाह आजीवन पेंशन प्रदान की जाती है। पेंशनधारी की मृत्यु होने पर पति या पत्नी को 1500 रुपये प्रतिमाह पारिवारिक पेंशन आजीवन देय होगी।
पंजीयन प्रक्रिया कॉमन सर्विस सेंटर अथवा लोक सेवा केंद्र के माध्यम से की जा सकती है। इसके लिए बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड आवश्यक दस्तावेज के रूप में अनिवार्य हैं। श्रम विभाग ने पात्र श्रमिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?





