जय हो समिति द्वारा पुलवामा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि,
एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम संतराम निशरेले संपादक
जय हो समिति द्वारा पुलवामा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च आयोजित
एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम। पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु नगर की जय हो सामाजिक कल्याण समिति द्वारा भावपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कैंडल मार्च आजाद चौक मालाखेड़ी से प्रारंभ होकर विश्वकर्मा मंदिर, छोटा चौराहा होते हुए पुनः आजाद चौक पर समापन हुआ। हाथों में मोमबत्तियां एवं मशाल लिए बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थितजनों ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए
राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि देश के वीर जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका त्याग हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर सेना के पूर्व जवान सूबेदार दिनेश सिंह चौहान, हवलदार सुरेन्द्र सिंह, हवलदार दुर्गेश राजपूत, हवालदार सुनील बर्दिया, हवालदार बलवंत, सूबेदार रामेश्वर चौहान, धनपाल तोमर, लोकेश तिवारी, महेश चौकसे, सागर शिवहरे, अभय वर्मा, राजेश अत्रे, रामनरेश सिंह चौहान, अमीन राइन, महेश बावरिया, दौलत राम यादव, बंटी यादव,अजय शर्मा, माखन कीर, गोलू राजपूत, प्रज्वल राजपूत, जीतू कीर, फैजान उल हक, गुलाम मुस्तफा, समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय, समिति के समस्त सदस्यगण जतिन यादव, लोकेश बिश्नोई, विशाल बावरिया, अनुराग वर्मा, कामेश नेमा, अजय बावरिया, सौरभ वर्मा, आकाश माझी, राजेश वर्मा, सौरभ वर्मा, कौशिक बावरिया, सागर पटेल, हर्षित पाल, कमलेश मौर्य, पीयूष गुप्ता, शिवम गोस्वामी, सोमू पटेल, अंकित साहू सहित समस्त देशभक्त उपस्थित रहे।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?





