माया ( दफ़ीना ) एवं गड़ा सोना निकालने के नाम पर 1 करोड़ 4 लाख की धोखाधड़ी करने वाला ठग पुलिस गिरफ्त मे

फ़रवरी 18, 2026 - 16:07
 1  80
माया ( दफ़ीना ) एवं गड़ा सोना निकालने के नाम पर 1 करोड़ 4 लाख की धोखाधड़ी करने वाला ठग पुलिस गिरफ्त मे

एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम /19 फ़रवरी 2026 नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार धोखाधड़ी के अपराधो की गुत्थी सुलझाने मे सफलता प्राप्त कर रही है। ज्ञात हो की दिनांक 17/02/25 को फरियादी राकेश कुमार वर्मा पिता हरप्रसाद वर्मा उम्र 63 वर्ष नि. मदन कॉलोनी नर्मदापुरम द्वारा अनावेदक अंकित शर्मा पिता विपिन शर्मा नि. आदर्श नगर आईटीआई नर्मदापुरम के विरुद्ध दफ़ीना (माया) निकलाने और उसका सोना पकड़ा जाने के बाद जेल जाने से बचा लेने के नाम पर धोखाधड़ी कर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन (नगद) के माध्यम से करीबन 1 करोड़ 4 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने संबन्धित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था। उक्त आवेदन पत्र के संज्ञान पर मामला गंभीर प्रकृति का पाया जाने पर त्वरित जांच की जाकर पाया गया की अनावेदक अंकित शर्मा पूर्व में आवेदक का कार चालक था। अनावेदक द्वारा आवेदक से अच्छे व्यवहार बनाकर आवेदक को तंत्र-मंत्र, दफ़ीना (माया) का गढ़ा हुआ सोना निकालने की कहानियाँ सुनाकर आवेदक को अपने साथ उसके घर ले जाकर खुदाई की गयी, खुदाई मे एक पोटली निकालकर बिना खोले आवेदक को पुलिस का डर दिखाकर आवेदक के घर मे तिजोरी मे रखवा दी गई। करीबन 07-08 दिन बाद अनावेदक द्वारा आवेदक को उज्जैन के काल्पनिक महाराज की मंगढ़त कहानी सुनायी गई एवं उक्त पोटली के संबंध मे पुलिस को सूचना मिलने पर अनावेदक द्वारा नकली राकेश वर्मा को पुलिस के सामने पेश करने की कहानी सुना कर लाखो रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद उक्त साधू की हत्या होने की मंगढ़त घटना की कहानी सुनाकर आवेदक को भयभीत किया जाकर अनावेदक द्वारा आवेदक से करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करना पाया गया। आवेदक राकेश कुमार वर्मा, अनावेदक अंकित शर्मा की मंगढ़त कहानियो से भयभीत होकर आवेदक द्वारा ऑनलाइन, नगदी एवं गोल्ड लोन आदि के माध्यम से आरोपी अंकित शर्मा पिता विपिन शर्मा नि. आदर्श नगर आईटीआई नर्मदापुरम द्वारा 1,04,14,150/- के विरुद्ध थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे अपराध क्रमांक 156/2026 धारा 308(6), 308(7), 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण में आरोपी अंकित शर्मा पिता विपिन शर्मा नि. आदर्श नगर आईटीआई नर्मदापुरम को पुलिस हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की जा रही है एवं प्रकरण वर्तमान मे विवेचना के अंतर्गत है। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरी. कंचन सिंह-थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, सउनि. संजय रघुवंशी, प्र. आर. रितेश यदुवंशी, आर. अजमेश चंद्रोल, आर. रवि कुशवाह, आर. हरीश, आर. अविनाशी एवं आर रामकुमार वर्मा की रही।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SPT News प्रधान संपादक संतराम निषेरेले जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्यांण महासंध नर्मदापुरम 9407268810