शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, नर्मदापुरम में मिस पावनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

फ़रवरी 19, 2026 - 17:12
 0  112
शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, नर्मदापुरम में मिस पावनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम संतराम निशरेले प्रधान संपादक 
नर्मदापुरम शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, नर्मदापुरम में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सृजन के अंतर्गत आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को मिस पावनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने अपने उद्बोधन ने कहा कि इन प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को मजबूत, परिपक्व व्यक्तित्व प्रदान करना है। शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ डिग्री अर्जित करना ही नहीं अपितु संपूर्ण व्यक्तित्व एवं जीवन को एक महत्वपूर्ण आधार एवं दिशा प्रदान करना है। इन प्रतियोगिता के माध्यम से हम छात्राओं में आत्मविश्वास, बुद्धि, त्वरित उत्तर प्रदान करने की गुणवत्ता का भी विकास कर रहे हैं। आज की छात्रा भविष्य में इच्छानुसार व्यवसाय एवं नौकरी के चयन के साथ-साथ अपने सकारात्मक व्यक्तित्व के माध्यम से समाज की मजबूत धुरी के रूप में कार्य करेंगी ऐसी हमारी आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है।
इस अवसर पर तीन पुरस्कार और प्रदान किए गए जिसमें मिस एलिगेंट्स अवार्ड स्नेहा शर्मा को मिला। बेस्ट रैंप वॉक अवार्ड मीरा चौहान, बेस्ट कॉस्ट्यूम अवार्ड प्रिया सोनी को मिला। मिस पावनी में सेकंड रनअप प्रज्ञा सिकेरिया, प्रथम रन अप प्रियांशी राजपूत एवं मिस पावनी के रूप में दीक्षा मालवीय ने बाजी मारी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ संगीता अहिरवार में छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता हेतु छात्राओं में कड़ी मेहनत की है आप सभी की मेहनत सराहनीय है। 
निर्णायक के रूप में प्रो. आर के चौकीकर, डॉ किरण विश्वकर्मा, श्रीमती माऊं चौधरी ने अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान की।


मिस पावनी प्रतियोगिता में डॉ रागिनी सिकरवार, डॉ हर्षा चचाने, डॉ कंचन ठाकुर, डॉ मनीषा बाघमारे, सुश्री काजल बाथरे, डॉ देवहूति खंडाइत, डॉ मनीषा तिवारी, डॉ निशा रिछारिया, श्रीमती आभा वाधवा, डॉ श्रीमती नीलम चौधरी ,श्रीमती प्रीति ठाकुर, डॉ कीर्ति दीक्षित, डॉ. विजया देवासकर, डॉ. श्रृद्धा गुप्ता, श्री देवेंद्र सैनी, रैनी राजपूत,पूजा गोस्वामी, कुमारी मेघा ने अपनी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम नोरिन खान, द्वितीय स्थान पर निर्मला राजपूत एवं तृतीय स्थान पर शाइन बी रही। बाल पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम रिमझिम गोस्वामी, द्वितीय स्थान पर पूनम मेहरा एवं तृतीय स्थान पर वंशिका शर्मा रही।
इस अवसर पर डॉ भारती दुबे, डॉ पुष्पा दुबे ,डॉ आरबी शाह, डॉ. वैशाली लाल, डॉ. धर्मेंन्द्र सिंह, डॉ. दुर्गेश तेली, डॉ. हेमंत चौधरी, डॉ. मनीष चंद्र चौधरी, डॉ. प्रगति जोशी, श्रीमती प्रीति मालवी, डॉ. वंदना मगरदे, डॉ. प्रदीप सिंह चौहान, डॉ. अमित मनहास, डॉ. रफीक अली, डॉ. नारायण सिंह उपरेलिया, डॉ. रीना मालवीय, स्वेता वर्मा, अंकिता तिवारी, ईशा शास्त्री, महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं  उपस्थित रही।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SPT News प्रधान संपादक संतराम निषेरेले जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्यांण महासंध नर्मदापुरम 9407268810