समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
एसपीटी न्यूज
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा बुधवार को कक्षा पांचवीं और आठवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इन परीक्षा परिणामों में एक बार फिर समेरिटंस समूह के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठा के अनुसार प्रदर्शन किया। समूह के नर्मदापुरम स्थित जुमेराती, माखननगर, सोहागपुर और सिवनी मालवा सभी चारों विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे। विद्यार्थियों की उल्लेखनीय और शानदार उपलब्धि पर विद्यालयों के प्राचार्यों सहित समेरिटंस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षकों को भी बधाई दी।
परीक्षा परिणाम घोषित होने की सूचना पहले से ही होने के चलते परिणामों को लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह और उत्सुकता रही। परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
समेरिटंस विद्यालय जुमराती में कक्षा पांचवीं में 23 में से 22 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में छात्र आदित्य सोनगरा ने 400 में 330 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा आठवीं में सभी 22 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा आठवीं में अंशिका शर्मा ने 600 में से 519 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया।
समेरिटंस विद्यालय माखननगर का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय में कक्षा पांचवीं में कुल 57 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 50 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जबकि कक्षा आठवीं में 50 में से 49 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। कक्षा पांचवीं में छात्र अंश पटवा ने 89 प्रति अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा आठवीं में छात्र उत्कर्ष वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान बनाया।
समेरिटंस विद्यालय सोहागपुर में कक्षा पांचवीं में 22 और कक्षा आठवीं में 11 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। विद्यालय के सभी बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर रिकार्ड बनाया। विद्यालय के छात्र शौर्य पठारिया ने कक्षा पांचवीं में 93 प्रतिशत और कक्षा आठवीं कर छात्रा अक्षिता केने ने 91 प्रतिशत अंक अर्जितकर विद्यालय में प्रथम स्थान बनाया।
समेरिटंस विद्यालय सिवनी मालवा में कक्षा पांचवीं में 15 और कक्षा आठवीं में कुल 18 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। ये सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। कक्षा पांचवी की छात्रा नैनी साहू 93 प्रतिशत अंकों के साथ और कक्षा आठवीं की छात्रा खुशी जाट 94 अंकों के साथ विद्यालय में अव्वल रही।
परीक्षा परिणाम एक नजर में
जुमेराती विद्यालय
कक्षा पांचवीं
कुल विद्यार्थी 23
प्रथम श्रेणी 22
द्वितीय श्रेणी 01
कक्षा आठवीं
कुल विद्यार्थी 22
प्रथम श्रेणी 22
द्वितीय श्रेणी 00
माखन नगर विद्यालय
कक्षा पांचवीं
कुल विद्यार्थी 57
प्रथम श्रेणी 50
द्वितीय श्रेणी 07
कक्षा आठवीं
कुल विद्यार्थी 50
प्रथम श्रेणी 49
द्वितीय श्रेणी 01
सोहागपुर विद्यालय
कक्षा पांचवीं
कुल विद्यार्थी 22
प्रथम श्रेणी 22
द्वितीय श्रेणी 00
कक्षा आठवीं
कुल विद्यार्थी 11
प्रथम श्रेणी 11
द्वितीय श्रेणी 00
सिवनी मालवा विद्यालय
कक्षा पांचवीं
कुल विद्यार्थी 15
प्रथम श्रेणी 15
द्वितीय श्रेणी 00
कक्षा आठवीं
कुल विद्यार्थी 18
प्रथम श्रेणी 18
द्वितीय श्रेणी 00
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?







