नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस समेरिटन्स में प्रवेशोत्सव  बच्चों में दिखा उत्साह

अप्रैल 1, 2026 - 13:07
 0  19
नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस समेरिटन्स में प्रवेशोत्सव  बच्चों में दिखा उत्साह

(एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम संतराम निशरेले )
नर्मदापुरम। नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस बुधवार को समेरिटन्स विद्यालय में प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह दिखा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय आए बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। 
प्रवेश उत्सव को लेकर प्री प्राइमरी विंग में अधिक उत्साह रहा। यहां अभिभावक बच्चों को लेकर विद्यालय आए। इसी प्रकार प्राइमरी विंग में प्रवेश उत्सव गीत संगीत के साथ प्रारंभ हुआ। 
प्रथम दिवस पिछले सत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में सीखने की ललक सदैव बनी रहनी चाहिए। 
शिक्षिका सिम्मी झा ने कहा कि नए सत्र में हम नवीन विचार और नवीन लक्षण के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, समन्वयक आरके सिंह, आरके रघुवंशी आदि उपस्थित थे।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SPT News प्रधान संपादक संतराम निषेरेले जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्यांण महासंध नर्मदापुरम 9407268810