सांसद माया नारोलिया ने नवनियुक्त एल्डरमैन संतोष मीना को तिलक लगाकर दी बधाई किया सम्मान, कहा- "नगर विकास में मिलेगी नई गति"
(एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम संतराम निशरेले प्रधान संपादक)
सांसद माया नारोलिया ने किया नवनियुक्त एल्डरमैन का सम्मान, कहा- "नगर विकास में मिलेगी नई गति"
नर्मदापुरमः सांसद संवाद केंद्र में नवनियुक्त पार्षदों का अभिनंदन, पार्टी नेतृत्व काजताया आभार
एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम। स्थानीय सांसद संवाद केंद्र में आज राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की गरिमामयी उपस्थिति में एक विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में नवनियुक्त एल्डरमैन (नाम निर्दिष्ट पार्षद) राम नवलानी, श्रीमती हीरामणि भावसार एवं संतोष मीना का सांसद द्वारा शाल-श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान सांसद श्रीमती नारोलिया ने नवनियुक्त पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आप सभी के अनुभव और कर्मठता पर जो विश्वास जताया है, वह निश्चित रूप से नगर के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त सदस्य अपने बहुमूल्य सुझावों और समर्पण से नर्मदापुरम को और अधिक उन्नत बनाने में योगदान देंगे। कार्यक्रम के अंत में सांसद जी ने योग्य कार्यकर्ताओं को अवसर प्रदान करने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्जवल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, महेंद्र सिंह आनंद, सुरेंदरजीत सिंह, मंजू आनंद, नरसिंह रावत सहित अभिनंदन कार्यक्रम में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, महेंद्र सिंह आनंद, सुरेंदरजीत सिंह, मंजू आनंद, नरसिंह रावत सहित अभिनंदन कार्यक्रम में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?







