बड़े चमत्कारी तरीके से माखन नगर बाबई के शुक्करवाड़ा कलां में सरपंच सचिव ने 5 महीने में खर्चे 7 लाख 72 हजार इकसठ रुपए, 

जून 7, 2025 - 13:07
 0  411
बड़े चमत्कारी तरीके से माखन नगर बाबई के शुक्करवाड़ा कलां में सरपंच सचिव ने 5 महीने में खर्चे 7 लाख 72 हजार इकसठ रुपए, 

(एसपीटी न्यूज़ संतराम निशरेले प्रधान संपादक )

माखन नगर बाबई के शुक्करवाड़ा कलां में सरपंच सचिव ने 5 महीने में खर्चे 7 लाख 72 हजार इकसठ रुपए, 

विकास के नाम पर बना तो महज एक ओटला 


ग्राम पंचायत शुक्करवाड़ा कलां 
सरपंच : श्रीमती नीतू गौर 
सचिव : हरगोविंद यादव 
रोजगार सहायक आशीष गौर 

नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के बाबई ( माखननगर) जनपद की शुक्करवाड़ा कलां गांव में सरपंच नीतू गौर ने जुलाई 2022 में दायित्व संभाला था। बीते ढाई सालों में गांव में निर्माण कार्यो के नाम पर विधायक निधि से 24 हजार 947 रुपए का सिर्फ एक ओटला बनाया है। जबकि बात बीते 5 महीने की करें तो 1 जनवरी 2025 से 27 मई तक 30 बिल पास हुए है। इन बिलों के अनुसार बीते 5 महीने में पंचायत ने 7 लाख 72 हजार इकसठ रुपए खर्च कर दिए। जबकि विकास के नाम पर गांव वालों को सिर्फ एक ओटला मिला।

आईए जानते है सिलसिलेवार पांच महीने का कुछ मोटा मोटा हिसाब 

1. सार्वजनिक चबूतरा अनुसूचित जाति मोहल्ला में विधायक निधि से स्वीकृत 50 हजार, खर्च हुए 24947, 09/06/2023????

2. सार्वजनिक चबूतरा उजाड़मल बाबा के पास, विधायक निधि से स्वीकृत 50 हजार, खर्च ही नहीं किए। राशि जारी 23/12/2024 ?????

3. केवट मोहल्ले में अनूप केवट के घर के सामने टीशेड, विधायक निधि से स्वीकृत 2 लाख, इसमें से 79769 रुपए की सामग्री गणेश ट्रेडर्स से 06/05/2025 को खरीदी। ????

पंचायत द्वारा लगाए गए अब तक के कुछ बिल 

वर्मा कम्प्यूटर- 22500/-  04/11/2024 
प्रकाश दुबे महाकाल ट्रेडर्स 11350/- 27/05/2025
मुकेश राजवानी 6850/- 26/05/2025
श्री गणेश ट्रेडर्स 61117/- 01/05/2025
श्री गणेश ट्रेडर्स 61117/- 01/05/2025
सोमेश 15500/- 08/04/2025 
श्री गणेश ट्रेडर्स 76769/- 05/04/2025
पेंटर अनूपकुमार 6000/- 25/03/2025
साबियाखान पटवारी स्वामित्व योजना सर्वें के लिए भुगतान 7500/- 25/03/2025
एनएमडीसी एंड इलेक्ट्रीकल्स 31020/- 22/03/2025
श्री रत्न ट्रेडर्स 15610/- 22/03/2025
मां भगवती ट्रेडर्स 4935/- 21/03/2025
प्रकाश दुबे महाकाल ट्रेडर्स 21940/- 07/03/2025
रिंझा ग्लास हॉउस 54195/- 05/03/2025
सोमेश 10500/- 05/03/2025
योगेशकुमार मालवीय 12500/- 05/03/2025
सुरेशकुमार राजवानी 22260/- 05/03/2025
उमंग गौर बोरवेल 32500/- 05/03/2025
बलराम गौर 38500/- 05/03/2025 
बलराम गौर 25500/- 05/03/2025 
श्रीराम हरिशंकर लोहिया 27500/- 05/02/2025
संतोष गौर 15000/- 22/02/2025
नीतू गौर सरपंच मानदेय 12750/- 06/02/2025
संतोष गौर 15100/- 01/02/2025
सुरेश पिता संतोष यादव कचरे के निपटान में 48750/- 28/01/2025
उमंग बोरवेल 10400/- 23/01/2025
उमंग बोरवेल 39650/- 21/01/2025
राजेश कुमार यादव नाली सफाई 10000/- 21/01/2025
डमरूवाला हलवाई बूंदी 6250/- 21/01/2025
राजुलाल यादव 48498/- 08/01/2025

कुल 7 लाख 72 हजार इकसठ रुपए।

यह कार्य मनरेगा योजना में अलग से जो बहुत ही अद्भुत और चमत्कारी है जल्दी खुलासा करेगे 

वर्तमान मे जल गंगा संवर्धन अभियान मे रामदश अहिरवार और सीताराम मेहरा के घर के पास हेंडपंप रिचार्ज पिट का एवं हाई स्कूल मे टंकी के पास ट्यूबवेल रिचार्ज पिट का निर्माण किया जा रहा है। इसमें सावित्री पति मटरुआ, प्रीति बसोंड़ पति रामकिशोर कटारिया, राजू कटारिया पिता रामकिशोर कटारिया, रघुवीर पिता मुन्नालाल, महेशकुमार पिता हरिदास, दिनेशकुमार गौर पिता रामगोपाल गौर और सविता गौर पति रामगोपाल गौर मजदूरी कर रहे है।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SPT News प्रधान संपादक संतराम निषेरेले जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्यांण महासंध नर्मदापुरम 9407268810