शिव संकल्प साहित्य परिषद ने किया प्रमोद शर्मा को सम्मानित

शिव संकल्प साहित्य परिषद ने किया प्रमोद शर्मा को सम्मानित
एसपीटी न्यूज़ चैनल नर्मदापुरम। नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक, साहित्यिक संस्था शिव संकल्प साहित्य परिषद द्वारा गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर पत्रकार और साहित्यकार प्रमोद शर्मा का सम्मान किया। संस्था ने उन्हें "काव्य दीप" की उपाधि प्रदान की। यह सम्मान संस्था के गिरिमोहन गुरु, आचार्य अजय दुबे, प भालचंद्र खड्डर ने प्रदान किया।
ज्ञात रहे कि संस्था ने उन्हें उक्त सम्मान उनकी प्रथम कृति "उड़ गए दिवस पखेरू" की हिंदी साहित्य अकादमी की प्रथम कृति अनुदान योजना में शामिल होने के लिए दिया। ज्ञात रहे कि उनकी यह कृति प्रकाशन की प्रक्रिया में है। शीघ्र ही यह कृति पाठकों के हाथों में होगी। उनका सम्मान होने पर शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?






