*राज्य शिक्षक संघ ने संयुक्त संचालक शिक्षा को सौंपा ज्ञापन*

जनवरी 21, 2026 - 21:45
 0  99
*राज्य शिक्षक संघ ने संयुक्त संचालक शिक्षा को सौंपा ज्ञापन*

संतराम निशरेले संपादक 
  एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम *21/जन 2026  को राज्य शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर द्वारा आज जे डी श्री मनीष जी वर्मा को ज्ञापन सौंपा जिसमें मटकुली संकुल के शिक्षक साथियों की क्रमोन्नति हेतु गोपनीय चरित्रावली के निदान हेतु चर्चा की जिसपर अपने संबंधित दूसरे जे डी से चर्चा कर हल कराने की बात कही।एवं 2.माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं में केन्द्राध्यक्षों व सहायक केन्द्राध्यक्षों को आसपास के विकासखण्ड में ही नियुक्त किया जावे।जो पति /पत्नि शिक्षक हैं उन्हें एक ही रूट पर लगाया जावे।जिससे वे आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान न हों।पूर्व के वर्षों में भी महिलाओं को स्वंय के विकासखण्ड में बोर्ड परीक्षा में नियुक्त किया गया था। अतः आवागमन साधन एवं प्रातः काल से पारिवारिक दायित्व निर्वहन के साथ उक्त कार्य में संलग्न होने से मानसिक परेशानी होती है कृपया ड्यूटी की दूरी को कम किया जाये जिससे सभी बेहतर तरीके से बोर्ड परीक्षा संपन्न करा सकें।जिसपर जे डी सर ने मा कलेक्टर जी की संज्ञान में बात लाकर हल करवाने की बात कही। चूंकि ड्यूटी रेंडमाइजेशन के आधार पर केंद्र एलाट होती है। प्रतिनिधि मण्डल में उमेश ठाकुर जिलाध्यक्ष  संघ एवं दीप सिंह रघुवंशी पिपरिया ब्लॉक अध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ नर्मदापुरम उपस्थित रहे।*

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SPT News प्रधान संपादक संतराम निषेरेले जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्यांण महासंध नर्मदापुरम 9407268810