जिले में 76 परीक्षा केन्द्रों पर प्रारंभ हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा
एसपीटी न्यूज़ संतराम निशरेले संपादक
जिले में 76 परीक्षा केन्द्रों पर प्रारंभ हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा
10294 विद्यार्थियों ने हल किया अंग्रेजी का प्रश्न पत्र 107 रहे अनुपस्थित
नर्मदापुरम/10,फरवरी,2026/ जिले में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से प्रारंभ हुई। जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र में हल किया। परीक्षा के दौरान जिले भर के 76 परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों की उपस्थिति में परीक्षा आयोजित की गई। नकल का कोई भी प्रकरण सामने नहीं आया।जिले में कुल 10,401 विद्यार्थियों में से 10,294 परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र हल किया, जबकि 107 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं के कुल 9,437 नियमित परीक्षार्थियों में से 9,392 उपस्थित एवं 45 अनुपस्थित रहे। वहीं 964 स्वाध्यायी परीक्षार्थियों में से 902 उपस्थित तथा 62 अनुपस्थित रहे। जिले के पंजीकृत 1 दिव्यांग परीक्षार्थी ने भी परीक्षा में सम्मिलित होकर प्रश्न पत्र हल किया।
नर्मदापुरम विकासखंड अंतर्गत 3,191 में से 3,156 विद्यार्थी उपस्थित एवं 35 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार माखननगर विकासखंड में 919 में से 914 उपस्थित तथा 5 अनुपस्थित रहे। सोहागपुर विकासखंड में 1,294 में से 1,277 उपस्थित एवं 17 अनुपस्थित रहे। पिपरिया में 1,645 में से 1,633 उपस्थित तथा 12 अनुपस्थित रहे। बनखेड़ी में 992 में से 982 उपस्थित एवं 10 अनुपस्थित रहे। केसला में 746 में से 739 उपस्थित एवं 7 अनुपस्थित रहे। सिवनी मालवा में 1,614 में से 1,593 उपस्थित तथा 21 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। साथ ही गठित फ्लाइंग स्क्वॉड ने भी पूरी परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी रखी।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?





