इस रविवार 60 जोड़े बोलेंगे निकाह कबूल है

फ़रवरी 7, 2026 - 20:01
फ़रवरी 7, 2026 - 20:06
 0  51
इस रविवार 60 जोड़े बोलेंगे निकाह कबूल है

एसपीटी न्यूज़ संतराम निशरेले प्रधान संपादक 

रविवार को  जोड़े बोलेंगे निकाह कबूल है
न्यू मिल्लत वेलफेयर सोसाइटी का मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन रविवार सुबह 10 बजे से
एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन का आयोजन 8 फ़रवरी 2026 रविवार सुबह से न्यू मिल्लत वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग ओर नगर परिषद नर्मदापुरम के संयोजन से होगा। जिसमें 60 जोड़े निकाह की रस्म अदा करते हुए एक दूसरे को कबूल करेंगे। निकाह सम्मेलन शहर काजी अशफाक अली साहब की निगरानी में संपन्न होगा। प्रोग्राम भोपाल मार्ग स्थित श्रीकुंज गार्डन में होगा। समिति अध्यक्ष अलीम राइन ओर भाजपा के पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अमीन राइन ने बताया कि प्रोग्राम में नगरपरिषद ओर जिला शासन ओर प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। श्री राइन ने बताया कि निकाह सम्मेलन को सफलता पूर्वक पूर्ण कराने के लिए शहर की सभी कमेटियां सहयोग कर रही है। व्यवस्थाओं को लेकर एक मीटिंग भी रखी गई, जिसमें सभी कमेटियों को अपनी अपनी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SPT News प्रधान संपादक संतराम निषेरेले जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्यांण महासंध नर्मदापुरम 9407268810