सपना अनुराग जैन का नाम प्रशासनिक अधिकारियों की सूची में शामिल नर्मदापुरम में ख़ुशी की लहर

सितम्बर 12, 2025 - 10:25
सितम्बर 12, 2025 - 10:26
 0  294
सपना अनुराग जैन का नाम प्रशासनिक अधिकारियों की सूची में शामिल नर्मदापुरम में ख़ुशी की लहर

एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम संतराम निशरेले प्रधान संपादक

नर्मदापुरम एमपीपीएससी 2007 बैच की अधिकारी, वर्तमान में बुरहानपुर में एडीएम के पद पर पदस्थ सपना अनुराग जैन का नाम उन प्रशासनिक अधिकारियों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्हें भारत सरकार ने आईएएस पद पर पदोन्नत किया है। हाल ही में जारी गजट नोटिफिकेशन में सपना अनुराग जैन का चयन 2024 की चयन सूची में किया गया है। इसके साथ ही गुना की बेटी अाैर नर्मदापुरम की बहु अब आईएएस अधिकारी बन गई है। सपना अनुराग जैन वर्तमान में बुरहानपुर जिले में एडीएम (अपर कलेक्टर) के पद पर पदस्थ हैं। उनका प्रमोशन होते ही नर्मदापुरम में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर में परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर बधाई दी। सपना के जेठ प्रशांत जैन सीएमओ मंडीदीप नगरपालिका ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार और शहर के लिए गर्व का विषय है। उनके पति अनुराग जैन भी जीएसटी में ज्वाइंट कमिश्नर इंदाैर में कार्यरत है। सपना अनुराग जैन की सास विधादेवी जैन भी शिक्षा के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। तैंतीस वर्ष तक शिक्षा देकर कई बच्चों का भविष्य बनाया है। वही बड़े जेठ पावन जैन भी समाजसेवा के लिये जाने जाते है।
भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के तहत मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस कैडर में पदोन्नत किया गया है। इस सूची में सपना अनुराग जैन का नाम भी शामिल है। अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि उन्हें मध्यप्रदेश कैडर आवंटित किया गया है और यह नियुक्ति प्रोबेशन अवधि पर रहेगी। सपना जैन 2007 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। अब तक उन्होंने कई जिलों में उल्लेखनीय प्रशासनिक कार्य किए हैं। उनके कार्यकाल को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने हमेशा उनकी कार्यकुशलता और ईमानदार छवि की सराहना की है। सपना के आईएएस पद पर पदोन्नत होने की खबर से नर्मदापुरम के लोगों में उत्साह का माहौल है। लोग इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण मान रहे हैं।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SPT News प्रधान संपादक संतराम निषेरेले जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्यांण महासंध नर्मदापुरम 9407268810