निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन 4जनवरी को

जनवरी 3, 2026 - 21:10
जनवरी 3, 2026 - 21:15
 0  99
निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन 4जनवरी को

निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन 

संतराम निशरेले प्रधान संपादक 

एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम। स्व. श्री विदेश फौजदार की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर आज रविवार 4 जनवरी 2026 को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन, ईसीजी, पेट संबंधी जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे। साथ ही रोगों की पहचान कर उचित परामर्श भी दिया जाएगा। गंभीर मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।

शिविर में डॉ. आरती मीणा (स्त्रीरोग विशेषज्ञ), डॉ. सचिन वर्मा (त्वचा एवं चर्मरोग विशेषज्ञ), डॉ. रोहित पचाौरी (जनरल फिजीशियन), नेत्र विशेषज्ञ एवं अन्य अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त जॉइंट फिजियोथेरेपी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

यह शिविर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, भोपाल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर स्थल बालाजी पॉलीक्लिनिक एवं ई-केयर एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, आईडीएफसी बैंक के पास, मीनाक्षी रोड, नर्मदापुरम (म.प्र.) रहेगा।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। आयोजन का दायित्व अमन फोजदार द्वारा निभाया जा रहा है।

स्थान  -शिविर स्थल बालाजी पॉलीक्लिनिक एवं ई-केयर एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, आईडीएफसी बैंक के पास, मीनाक्षी रोड, नर्मदापुरम (म.प्र.) रहेगा।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SPT News प्रधान संपादक संतराम निषेरेले जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्यांण महासंध नर्मदापुरम 9407268810