स्टार्टअप को हर माह मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

जनवरी 3, 2026 - 21:40
 0  117
स्टार्टअप को हर माह मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

स्टार्टअप को हर माह मिलेगी 10 हजार तक की सहायता

एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम/03,जनवरी,2025/ प्रदेश सरकार के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 24 फरवरी 2025 के बाद स्थापित होने वाले पात्र स्टार्टअप को मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति 2025 के तहत 10 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से 12 माह तक सहायता दी जाएगी। प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र श्री देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस सहायता के साथ ही पात्र स्टार्टअप को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में बैंक से ऋण प्राप्त करने पर 5% का ब्याज अनुदान एवं 15% अधिकतम रुपए 15 लाख रुपए तक की सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति इस सहायता के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि स्टार्टअप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 11 एवं 12 जनवरी 2026 को रविंद्र भवन भोपाल में मध्य प्रदेश स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवार्ड 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भागीदारी हेतु इच्छुक स्टार्टअप startup, mp, gov,in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर पंजीयन कर सकते हैं। जिले के उद्योगों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने एवं स्टार्टअप के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से 7 जनवरी को एक उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होटल वाटिका पैलेस में दोपहर 12:30 बजे से किया जाएगा। जिले के औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों एवं युवा उद्यमियों एवं स्टार्टअप से अनुरोध किया गया है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्टार्टअप की जानकारी ले।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SPT News प्रधान संपादक संतराम निषेरेले जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्यांण महासंध नर्मदापुरम 9407268810