ग्राम पंचायत रामपुर में जनपद पंचायत नर्मदापुरम की सामान्य सभा की बैठक संपन्न

जनवरी 7, 2026 - 20:34
 0  74
ग्राम पंचायत रामपुर में जनपद पंचायत नर्मदापुरम की सामान्य सभा की बैठक संपन्न

ग्राम पंचायत रामपुर में जनपद पंचायत नर्मदापुरम की सामान्य सभा की बैठक संपन्न

जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे की अध्यक्षता में विकास कार्यों की हुई समीक्षा

एसपीटी न्यूज़ नर्मदापुरम/07,जनवरी,2026/ जनपद पंचायत नर्मदापुरम की सामान्य सभा की मासिक समीक्षा बैठक जनपद अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौकसे की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत रामपुर के सभागृह में संपन्न हुई। बैठक में जनपद पंचायत से जुड़े विकास एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा कर जनपद क्षेत्र अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत नर्मदापुरम में निर्वाचित जनपद सदस्यों की प्रतिमाह समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें जनपद पंचायत के पदाधिकारी एवं खंडस्तरीय अधिकारी संयुक्त रूप से योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हैं। इसी क्रम में आज की बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत रामपुर में किया गया। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई। इसके पश्चात जनपद सदस्य श्री आशुतोष शरण तिवारी एवं ग्राम पंचायत रामपुर की सरपंच श्रीमती रीना तिवारी द्वारा समस्त जनपद सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया गया तथा साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

बैठक में सभी विकास खंडों के अधिकारियों द्वारा विभागवार योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई, जिस पर जनपद अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा गहन समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के पश्चात सरपंच श्रीमती रीना तिवारी एवं श्री आशुतोष तिवारी द्वारा नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गीत-संगीत के साथ सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को भोजन कराया गया।

बैठक में जनपद अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौकसे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रंजीत ताराम, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजुलता नीलेंद्र पटैल, जनपद सदस्यगण श्री आशुतोष शरण तिवारी, श्री मदन मोहन गुबरेले, श्री यशवंत गौर, श्री रितेश पासी, श्रीमती शिरीन प्रहलाद आटनेरे, श्रीमती वंदना दिनेश सगोरिया, श्रीमती कमला रघुवंशी, श्री मनोज चौरे, श्री धनराज यादव, श्रीमती सुखिया बाई, श्रीमती सोनिया चंदन साहू, श्रीमती जयश्री राकेश चौरे, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती ज्योति चौरे एवं श्री सुभाष पटैल, सरपंचगण श्रीमती अनीता ब्रजमोहन यादव, श्री अमर सिंह सोलंकी सहित विकास खंड के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनपद पंचायत का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SPT News प्रधान संपादक संतराम निषेरेले जिला अध्यक्ष पत्रकार कल्यांण महासंध नर्मदापुरम 9407268810